फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   protest of custmer

बैंक की कार्यप्रणाली से तंग खाताधारकों का प्रदर्शन

Tue, 26 Nov 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
protest of custmer
मसकनवा (गोंडा)। इलाहाबाद बैंक कठौवा भोपतपुर शाखा के मैनेजर व कर्मचारियों के कार्यप्रणाली से खफा खाताधारकों ने मंगलवार को किसान यूनियन के बैनर तले बैंक के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मसकनवा-गौराचौकी मार्ग पर भोपतपुर के पास इलाहाबाद बैंक की कठौवा शाखा संचालित है। जहां से प्रतिदिन लाखों की जमा व निकासी की जाती है। ग्राहकों का आरोप है कि बीते कई महीनों से नियमित रूप से बैंक आने के बाद भी कोई काम नहीं किया जा रहा है। जिससे उनकी जरूरतें खाते में पैसा होने के बाद भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

बैंक पर तैनात कर्मचारी कोई न कोई बहाना बताकर उन्हें टरकाते रहते हैं। बैंक की कार्यप्रणाली से नाराज खाताधारकों ने बैंक के सामने प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक विशाल जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें खाताधारकों का आरोप है कि किसान क्रेडिट पर बनाने में उनसे 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से खाता न खुलने से छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं। केवाईसी फार्म अपलोड न करने के वजह से आम खाताधारकों को परेशान किया जा रहा है। खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक से काम के समय मोबाइल फोन पर बात करने पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

शाखा प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जिस भवन में बैंक संचालित है। वहां ज्यादातर नेटवर्क फेल राहता है। जिसके कारण खाताधारकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है। प्रदर्शन के दौरान शाहजाद अली, प्रकाश वर्मा, हरदेव पटेल, शिवकुमार चौधरी, अनिल कुमार, विजय कुमार, श्याम वर्मा, रवि सिंह, रियाज अहमद, सुनील चौधरी, अनूप वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed