{"_id":"6ac7d91e7027c511f9082aa6","slug":"protest-by-nhm-employees-adamant-on-the-demand-for-regularization-gonda-news-c-100-1-slko1028-167565-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नियमितीकरण की मांग पर अड़े एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नियमितीकरण की मांग पर अड़े एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन
Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी। स्रोत: संगठन
गोंडा। नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजकर मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन द्विवेदी, महामंत्री विवेक कुमार सिंह और उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि संविदा कर्मचारी 15 से 18 वर्ष से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। कोविड काल में भी उन्होंने जोखिम उठाकर सेवाएं दीं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संगठन ने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और तब तक सम्मानजनक वेतन वृद्धि की मांग की। कर्मचारियों व उनके परिवारों के लिए 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी का लाभ देने की भी मांग की गई। मांगों को लेकर सभी सीएचसी पर भी कर्मियों ने प्रदर्शन किया। वहीं, एनएचएम कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा।