फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Properties fed to cows on Gopashtami

गोपाष्टमी पर गायों को खिलाया गुण

Sun, 22 Nov 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Properties fed to cows on Gopashtami
गोंडा में बभनजोत ब्लाक के सिंगार घाट गोशाला पर गाय का पूजन करते हुए विधायक प्रभात कुमार वर्मा। - फोटो : GONDA
खोड़ारे गोंडा। विधानसभा गौरा के विकासखंड बभनजोत में ग्राम पंचायत सिंगार घाट गोशाला पर रविवार को गोपाष्टमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा रहे ।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने गायों को गुड़ खिलाकर पूजन-अर्चन किया। साथ में पशु विभाग के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर के ने गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने गो आश्रय केंद्र में चारा, दाना, पानी आदि के बारे में बारीकी से निरीक्षण किया। और संबंधित लोगों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के उत्तरदायित्व के निर्वहन करने के लिए सचेत किया।
विज्ञापन

कहा कि ठंड का मौसम आ रहा है। गोवंशों का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। इस मौके पर डॉक्टर विद्याराम वर्मा, एडीओ पंचायत संजय जायसवाल, प्रधान राम अभिलाख, विक्रम वर्मा, अंकुश मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed