{"_id":"576988624f1c1b5964b48019","slug":"private-lineman-s-death-to-the-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का ट्रांसफार्मर उतारने मंगलवार को गोपालपुुर गांव गए एक प्राइवेट लाइनमैन की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसा बिजलीघर से शटडाउन लेने-देने में हुई चूक से हुआ। वहीं मामले में मृतक के भाई की ओर से तहरीर नवाबगंज थाने पर दी गई है, जिसमें युवक की मौत का जिम्मेदार उस लाइनमैन को ठहराया गया है, जो उसे गोपालपुर में बिजली के जले ट्रांसफार्मर को उतारने के लिए सुबह बुलाकर ले गया था। वहीं एक्सईएन तीरथराम श्रीवास्तव ने प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
बताया जाता है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर बीते दिनों किसी खराबी से जल गया था। मंगलवार को इसी ट्रांसफार्मर को उतारने के लिए सिरसा गांव का रहने वाला राकेश कुमार (20) जैसे ही बिजली के खंभे पर चढ़ा, वैसे ही उसे हाईवोल्टेज करंट का झटका लगा। इससे वह नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राकेश की मौत के बाद उसके शव को ग्रामीण लेकर थाना नवाबगंज पहुंचे, जहां गांव के तमाम लोग जमा हो गए।
मृतक राकेश के भाई रमेश की ओर से इस संबंध में तहरीर नवाबगंज थाने पर दी गई है। जिसमें संविदा बिजलीकर्मी रामजी सिंह को राकेश की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। रमेश के मुताबिक मंगलवार को रामजी सिंह उनके घर आए थे और उनके भाई राकेश को ट्रांसफार्मर उतरवाने के लिए ले गए थे। जबकि राकेश न तो बिजलीघर में बतौर संविदाकर्मी तैनात है और न ही उसका इस बिजलीघर से कोई लेना-देना है।
विज्ञापन
वहीं, नवाबगंज बिजलीघर के प्रभारी अवर अभियंता राकेश कुमार उपाध्याय ने बिजलीघर से शटडाउन लिए जाने की बात को नकारते हुए इससे इंकार किया है। उनके मुताबिक राकेश बिजलीघर का कर्मचारी नहीं था। उसे कौन संविदाकर्मी लाइन पर काम कराने के लिए ले गया और कौन नहीं, इसकी जानकारी वह कर रहे हैं।
वहीं, प्रकरण की अधिशाषी अभियंता तीरथराम श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दिए हैं। जबकि नवाबगंज पुलिस ने इस मामले में रामजी सिंह सहित दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। थानाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह के मुताबिक मामले में तहरीर परिवारीजनों की ओर से मिली है, जिसकी जांच वह कर रहे हैं।