{"_id":"574dd50f4f1c1b0e761097ff","slug":"prevented-the-salaries-of-nine-ado-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ एडीओ पंचायत का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ एडीओ पंचायत का वेतन रोका
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 31 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रसाधन कक्षों के निर्माण की प्रगति खराब पाए जाने पर नौ एडीओ पंचायतों का मई माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। सभी एडीओ पंचायतों को लक्ष्य के अनुरूप प्रसाधन कक्षों का निर्माण पूरा कराकर फोटोग्राफ सहित प्रगति रिपोर्ट प्रिया सॉफ्ट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया। प्रगति रिपोर्ट खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में एडीओ पंचायतों के साथ बैठक की। इस दौरान डीपीआरओ ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे प्रसाधन कक्षों के निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की।
प्रसाधन कक्षों के निर्माण की प्रगति खराब मिलने पर डीपीआरओ ने डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों का मई 2016 का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया है। स्कूलों में बन रहे प्रसाधन कक्षों की प्रगति की भी डीपीआरओ ने समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में राज्य वित्त, 14वें वित्त, पंचायत भवन निर्माण, अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण, प्रिया सॉफ्ट फीडिंग, ऑडिट रिपोर्ट सहित अन्य कार्यक्रमों की भी गहन समीक्षा की गई। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को सफाई कर्मियों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।