फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparation to give kerosene to the people of flood affected area

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को केरोसिन देने की तैयारी

Thu, 29 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Preparation to give kerosene to the people of flood affected area
गोंडा। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को अब प्रशासन केरोसिन उपलब्ध कराएगा। लंबे समय बाद केरोसिन का आवंटन जिले को मिला है, इसमें सिर्फ बाढ़ प्रभावितों को ही देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

मिट्टी के तेल का आवंटन जिले में बंद है, आपात स्थिति में इसका आवंटन हुआ है। बाढ़ प्रभावितों के लिए 36 हजार लीटर केरोसिन मिला है। इसका आवंटन के कोटे की दुकानों के माध्यम से होगा और लोगों को सब्सिडी नही मिलेगी। प्रशासन जल्द ही मूल्य तय करेगा। जिसके आधार पर वितरण होगा।
विज्ञापन

जिले में सरयू नदी से करनैलगंज व तरबगंज तहसील के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बिसुही नदी के उल्टे प्रवाह से 50 से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रशासन इन गांवों के प्रभावितों की सूची तैयार करने में जुटा है। शासन ने जिले को ऐसे गांवों के प्रभावितों को केरोसिन देने की योजना बनाई है और आवंटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव कहते हैं कि केरोसिन का आवंटन हुआ है। बाढ़ प्रभावितों को वितरण करना है लेकिन केरोसिन पर सब्सिडी नहीं दी जानी है। वितरण कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

जिले के 1700 से अधिक कोटे की दुकानों पर अन्न महोत्सव के आयोजन की रणनीति तैयार हुई है। 5 अगस्त को दुकानों पर कार्ड धारकों को राशन वितरण कराने के साथ ही उन्हें योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उसी दिन प्रधानमंत्री का संबोधन होगा और लाइव उसे लोगों को दिखाया जाएगा। इस दौरान वह कार्ड धारकों से बात भी कर सकते हैं। इसकी तैयारी आपूर्ति विभाग ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed