फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pradhan's son arrested for attack on former commando

Gonda News: पूर्व कमांडो पर हमले में प्रधान का बेटा गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's son arrested for attack on former commando
गोंडा। कोयली जंगल गांव में पूर्व कमांडो आनंद कुमार यादव, चचेरे भाई दशरथ लाल यादव व किशन लाल यादव पर हुए जानलेवा हमले में आरोपी और प्रधान के बेटे अंकुर सिंह को पुलिस ने सोमवार को गांव के हतवा पुरवा के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोयली जंगल में अगस्त में दोनों पक्षों में बीच वर्चस्व की लड़ाई की नींव पड़ गई थी। रविवार को दो पक्षों के विवाद की पंचायत के दौरान तीसरे के दखल को लेकर दोनों पक्षों के लोग पंचायत में भिड़ गए, लेकिन बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन भरी पंचायत में विरोध की खुन्नस से हमले की वारदात हो गई। देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को चौकी प्रभारी खोरहंसा एवं मुकदमे के विवेचक वीरपाल सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह थी विवाद की वजह
कोतवाल के मुताबिक शुक्लन पुरवा निवासी विजय तिवारी का पड़ोसी से जमीन का विवाद था। इसमें रामकुमार यादव विजय के पड़ोसी मदद कर रहे थे। यहीं से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। तीन माह पहले अगस्त में रामकुमार ने विजय के करीबी पिंटू की पिटाई कर दी थी, इसके बाद पिंटू लापता हो गया था। पिंटू के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं से रामकुमार और विजय के बीच रंजिश की चिंगारी सुलगने लगी थी। इसी दौरान रामकुमार यादव ने विजय तिवारी के खिलाफ 156 (3) के तहत मुकदमा कायम कराने के लिए न्यायालय में याचिका दायर कर दी। इसके बाद विजय और रामकुमार आपस में समझौता करने पर राजी हो गए। इसी की पंचायत में रामकुमार ने पूर्व सैनिक आनंद यादव को और विजय ने भगवान शंकर सिंह उर्फ उत्तम को बुला लिया। पूर्व कमांडो आनंद जब अपने चाचा और अन्य लोगों के साथ पंचायत में पहुंचे तो उन्हें देखते ही विजय ने विरोध जताया कि दोनों के बीच की पंचायत में तीसरे को बुलाने की जरूरत नहीं थी। इसी बात पर उत्तम और रामकुमार के बीच गाली-गलौज हो गई, लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed