फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power supply system disrupted by rain

Gonda News: बारिश से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Thu, 27 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Power supply system disrupted by rain
 विकास भवन परिसर में भरा पानी। - संवाद
गोंडा। गरज-चमक के साथ बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी कर दी। कई उपकेंद्रों में पानी भरने और पेड़ों की डालियां गिरने से शहर से गांव तक आपूर्ति बाधित रही। विकास भवन परिसर स्थित बिजली के कंट्रोल पैनल कक्ष में पानी भरने से बृहस्पतिवार को कई सरकारी कार्यालयों की बिजली ठप रही।
विज्ञापन

विकास भवन में बुधवार रात ढाई बजे बिजली गुल हुई। इससे डीपीआरओ, श्रम एवं रोजगार उपायुक्त, डीआरडीए, ग्रामीण अभियंत्रण समेत कई कार्यालयों का काम प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, रात करीब 2:30 बजे बिजली गुल होने से झंझरी, बड़गांव, जेल रोड और सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जेल रोड पावर हाउस में पानी भरने से 11 केवी के टाउन नंबर-1, 2, 3 व 4, चांदपुर, एससीपीएम, गोंडा नॉर्थ और उतरौला फीडर प्रभावित रहे। बृहस्पतिवार दोपहर तक भी कई इलाकों में आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि उपकेंद्रों में पानी भरने और बिजली लाइनों पर पेड़ों की डालियां गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करा दी गई है। शेष क्षेत्रों में भी मरम्मत का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार संवाद के मुताबिक, बीरपुर में गोनार्द एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के पास बुधवार रात बिजली गिरने से 33 केवी लाइन के 20 इंसुलेटर पंचर हो गए। एक पोल के तार भी नीचे गिर गए। इससे कटरा बाजार और आसपास के गांवों में रातभर बिजली बाधित रही। करीब 25 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई। सुबह बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत शुरू की। जेई राकेश पाल ने बताया कि लाइन में गंभीर फाॅल्ट हुआ है, जिसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed