फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The name of the then SDM was added to the FIR.

Gonda News: एफआईआर में तत्कालीन एसडीएम का नाम बढ़ाया

Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The name of the then SDM was added to the FIR.
तरबगंज। गौहानी गांव में शत्रु संपत्ति हड़पने के आरोप में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने तत्कालीन एसडीएम विश्वमित्र सिंह का नाम बढ़ा दिया है। विश्वमित्र सिंह वर्तमान में सिद्धार्थनगर में तैनात हैं।
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर आरआरके तरबगंज, तत्कालीन हलका लेखपाल समेत गौहानी निवासी नरसिंह, ओमप्रकाश, स्वामीनाथ, धौरहराघाट निवासी राजेश कुमार, रामदयाल और सिसई निवासी गीता देवी के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के अगले दिन वादी अजय पांडेय ने सीजेएम कोर्ट और एसपी से शिकायत कर तत्कालीन एसडीएम का नाम रिपोर्ट से हटाने का आरोप लगाया था। उन्होंने एसडीएम को आरोपी बनाने, धाराएं बढ़ाने और कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। विवेचक उपनिरीक्षक जितेंद्र पांडेय ने बताया कि कंप्यूटर पर एफआईआर दर्ज करते समय तत्कालीन एसडीएम का नाम गलती से छूट गया था। लेखक से पूछताछ में भी यही बात सामने आई। रोजनामचा में दाखिले के बाद नाम बढ़ा दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed