फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   India providing all possible assistance to friendly nations: Minister of State for External Affairs

मित्र देश की हर संभव मदद कर रहा भारत : विदेश राज्यमंत्री

Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
India providing all possible assistance to friendly nations: Minister of State for External Affairs
गोंडा। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि भारत सरकार मित्र देश की हर संभव मदद कर रही है। बुधवार देर रात रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन के कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक सीमाएं हैं, लेकिन समाज आपस में जुड़ा हुआ है। सुख-दुख में दोनों देश हमेशा साथ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संकट के समय भारत ने हमेशा राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। नेपाल में भी अनाज, दवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक घटनाओं को लेकर पर्यावरण सुरक्षा पर युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है। विकसित देशों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। नेपाल में बाढ़ के बाद सीमावर्ती जिलों में अलर्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। नेपाल से पानी छोड़े जाने से पहले सूचना देने की पारदर्शी व्यवस्था है। भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed