{"_id":"5e0f75e38ebc3e87a634168d","slug":"power-supply-of-ten-thousand-consumers-stalled-due-to-rain-gonda-news-lko501119171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलकी बारिश से दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलकी बारिश से दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल
विज्ञापन
मंगुरा बाजार (गोंडा)। रात में गरज-चमक के साथ हुई बरसात से गुरुवार की रात से ही दर्जनों ग्राम पंचायतों की दस हजार उपभोक्ताओं के घर व प्रतिष्ठान की बिजली गुल हो गयी है। विद्युत उपकेंद्र शुक्लगंज से बेलसर रगडगंज बाजार, शुक्लगंज, बादलपुर, गोपीपुर सुसुन्डा, अभईपुर, खजुरी, रामनेवाजपुरवा, पनई पुरवा, पंडित पुरवा, बकसैला, खडौरा आदि ग्राम पंचायतों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। रात करीब बारह बजे गरज के साथ हुई बरसात के समय इंसुलेटर में गड़बड़ी से बिजली आपूर्ति बंद हो गयी और शुक्रवार की शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
आपूर्ति बहाल न होने से दुकानदारों के काम काज प्रभावित हो गए हैं। जबकि तमाम उपभोक्ताओं की मोबाइल चार्ज न होने के कारण स्विच ऑफ हो गये हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बकसैला ललित मिश्र ने बताया कि बिजली के बिना टेलिविजन पर आने वाला समाचार नहीं देख पाये। संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि बिजली न मिलने के कारण लैपटॉप चार्ज़ नहीं हो पाया और विद्यालय द्वारा दी जाने वाली सूचनायें विभाग को नहीं भेजी जा सकी।
रगडगंज बाजार के व्यवसायी लल्लू मिश्र ने बताया कि बिजली कटने के बाद पूरे दिन आपूर्ति नहीं मिली, जिससे पूरा दिन काम नहीं हो पाया। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि रात में बरसात के कारण कुछ फाल्ट आ गया था जिससे कुछ क्षेत्र में कल रात से आपूर्ति नही हो पायी है। सुबह से ही कर्मचारियों को भेजकर लाइन चेक करवाया जा रहा है। लाइन मे आये छोटे-छोटे फाल्ट को ठीक कर लिया गया है। शाम तक आपूर्ति बहाल हो जायेगी।