फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   post office,Network Failed

नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे शाखा डाकघर, नहीं हो रही रजिस्ट्री

Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
post office,Network Failed
बेलसर (गोंडा)। उप डाकघर बेलसर के अधीन 16 शाखा डाकघरों से रजिस्ट्री न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत सरकार ने गांव स्तर पर ही ग्रामीणों को सुविधा देने के मकसद से वर्ष 2015 में शाखा डाकघरों को स्कैनर, एमसीडी डिवाइस उपलब्ध कराई थी। इन उपकरणों को देने के पीछे सरकार की मंशा थी कि गांव स्तर पर ही लोग डाकघरों से जमा-निकासी कर लें। साधारण डाक के साथ अगर कोई रजिस्ट्री करना चाहे तो शाखा डाकघर से करवा ले।
विज्ञापन

अधिकारियों की उदासीनता से स्कैनर शाखा डाकघर में धूल फांक रहा है। जिससे लोगों को एक रजिस्ट्री करने के लिए दस से बारह किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उधर, 16 शाखा डाकघरों के उपभोक्ताओं का भार अकेले उपशाखा डाकघर पर पड़ने से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ रही है। दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि मंगुरा डाकघर में रजिस्ट्री न होने से बेलसर जाना पड़ता है। बेलसर उप डाकघर के अधीन आदमपुर, बड़नापुर, बरसड़ा, बकसैला, चंगेरी, डिडिसिया कला, देवरदा, गोपीपुर, लिलोई कला, मंगुरा, नगदही, नीरपुर, परसदा, सिसई, सुसुंडा, उमरापुर चौहान संचालित हैं।
विज्ञापन

वहीं उप डाकघर बेलसर में दोपहर एक बजे से नेटवर्क की समस्या होने से कार्य बाधित हो जाते हैं। प्रभारी पोस्टमास्टर अरविंद शुक्ल ने बताया कि नेटवर्क की समस्या से विभाग को अवगत कराया गया है। वहीं शाखा डाकघरों में रजिस्ट्री न होने के बारे में कहा कि यह उच्चाधिकारियों से संबंधित मामला है। मंगुरा बाजार निवासी नन्हें सिंह ने बताया कि बेलसर उप डाकघर में भी नेटवर्क की समस्या है। वह दो दिन से सुकन्या के खाते का पैसा जमा करने जा रहे हैं, लेकिन रुपया नहीं जमा हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed