{"_id":"68fa6690777f9e47670a050d","slug":"population-data-for-the-year-2011-is-ready-for-the-panchayat-elections-gonda-news-c-100-1-slko1026-145939-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पंचायत चुनाव के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़े तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पंचायत चुनाव के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़े तैयार
Thu, 23 Oct 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। पंचायत राज विभाग ने वर्ष 2011 के जनसंख्या के आधार पर वार्ड से लेकर जिला पंचायत तक के आंकड़े तैयार किए हैं। मसलन, कितनी आबादी है, किस वर्ग की कितनी सहभागिता है.. जैसी जानकारी को एकत्र करके आयोग को भेजा गया है। आयोग के निर्देश के बाद आगे काम किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि वर्ष 2021 के चुनाव में 1214 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए थे। इसके बाद जिले की 22 ग्राम पंचायतें तीन नगरीय निकाय में शामिल हो गईं। अब सिर्फ 1192 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव कराया जाना है। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले 65 सीटें थीं, अब यह घटकर 63 हो गईं। बताया कि इसका असर आरक्षण प्रक्रिया पर पड़ सकता है, लेकिन आयोग की गाइड लाइन आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। (संवाद)