फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pond's 365 acres land occupied

तालाब की 365 बीघा जमीन पर कब्जा

Sun, 24 Jan 2016 11:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pond's 365 acres land occupied
सदर तहसील क्षेत्र के बेसहूपुर गांव में 365 बीघा में फैले ग्राम समाज के तालाब की भूमि पर गांव के लोगों ने दो साल पहले कब्जा कर लिया। अब इसमें गेहूं, सरसों समेत कई फसलें लहलहा रहीं है। हलका लेखपाल ने कई बार भूमि खाली करने के लिए कब्जेदारों को हिदायत दी, मगर कब्जेदारों ने जमीन खाली नहीं की। अब लेखपाल ने भूमि की पैमाइश कर 32 कब्जेदारों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


लेखपाल ने इस मामले की रिपोर्ट तहसीलदार सदर को दी है। फिलहाल नोटिस के बाद भी तालाब पर लोगों को कब्जा बरकरार है।

हलका लेखपाल हीरामणि मिश्रा ने बताया कि बेसहुपुर गांव के 365 बीघा तालाब पर लोगों ने पटाई कर कब्जा कर लिया है।

इसकी पैमाइश करने उन्हें भूमि खाली करने को कहा गया। मगर किसी ने भी कब्जा खाली नहीं किया। इसलिए सभी को नोटिस भेजा गया है।

लेखपाल की रिपोर्ट में ये हैं कब्जेदार
मालिकराम- दस बीघा
अभिलाष-दस बीघा
जगई- दस बीघा
रामफेर- आठ बीघा
राम निहाल- पांच बीघा
बलेसर- पांच बीघा
गंगाराम- पांच बीघा
प्रेम बहादुर- पांच बीघा
पल्लू - पांच बीघा
अवधसिंह - पांच बीघा
राधेश्याम - पांच बीघा
राम सिंह - पांच बीघा
मोल्हू- पांच बीघा
शंकर- पांच बीघा
विजय- चार बीघा
मनीराम- चार बीघा
नंदलाल-चार बीघा
दुखहरण- तीन बीघा
मेवालाल-तीन बीघा
रमेश-तीन बीघा
सुखदेव-तीन बीघा
शोभा-तीन बीघा
सूरजपाल-तीन बीघा
सोनई-तीन बीघा
बरसाती-ढाई बीघा
छांगुर-दो बीघा
संते-दो बीघा
महेश-दो बीघा
हजारी-दो बीघा

राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से की शिकायत
बेसहूपुर गांव के 365 बीघा क्षेत्र में फैले तालाब पर जबरन कब्जे की शिकायत राजस्व निरीक्षक सालपुर योगेश शर्मा व हलका लेखपाल हीरामणि मिश्रा से की थी। लेखपाल ने कब्जेदारों की सूची बनाकर राजस्व विभाग में अधिकारी को दी है, मगर अभी तक कब्जा खाली कराने की कार्रवाई नहीं की गई।  
विज्ञापन

सुरजीत चौबे, ग्राम प्रधान बेसहूपुर

पैमाइश हो गई, कब्जेदारों के खिलाफ होगी एफआईआर
बेसहूपुर गांव के 365 बीघा तालाब की भूमि पर गांव के लोगों ने जबरन कब्जा किया है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान सुरजीत चौबे ने की थी। लेखपाल को मौके पर भेजकर पैमाइश कराई गई है। लेखपाल ने कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर दे दी है। कब्जेदारों को पहले नोटिस भेजा जाएगा। उसके बाद कब्जा नहीं खाली किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक सालपुर

बेदखली के बाद होगी रिपोर्ट
बेसहूपुर गांव में 365 बीघा के तालाब पर जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है, उन्हें नोटिस भेज दिया गया है। पहले उन्हें भूमि से बेदखल किया जाएगा। उसके बाद कब्जेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

रामसजीवन मौर्या, तहसीलदार सदर

जानकारी में है मामला, नोटिस जारी
बेसहूपुर गांव में ग्राम समाज के तालाब की भूमि पर कब्जे की जानकारी है। सभी कब्जेदरों को नोटिस भेजा गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई कर कब्जा खाली कराया जाएगा।
अविनाश कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed