फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Politics heated up in the name of the acting district president in the protocol of the minister in charge

Gonda News: प्रभारी मंत्री के प्रोटोकॉल में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के नाम से गरमाई सियासत

Wed, 25 Jun 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Politics heated up in the name of the acting district president in the protocol of the minister in charge
गोंडा। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के आगमन को लेकर जारी हुए प्रोटोकॉल को लेकर एक बार फिर भाजपा संगठन में सियासत गरमा गई। प्रोटोकॉल में संपर्क सूत्र के सामने पहले कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवंत लाल सोनकर का नाम लिखने के बाद दोबारा प्रोटोकॉल लेटर बदलकर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का नाम हटाया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को हटाए जाने के बाद नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर भाजपाइयों में बेचैनी बढ़ी हुई है। मंगलवार शाम को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के आगमन को लेकर प्रोटोकॉल लेटर जारी हुआ। इसमें संपर्क सूत्र के सामने जसवंत लाल सोनकर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष/जिला महामंत्री, अभियान संयोजक भाजपा लिखा हुआ था। प्रोटोकॉल लेटर जारी होते ही संगठन में कानाफूसी शुरू हो गई। विरोध के सुर फूटने लगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि आखिर किसके निर्देश पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया। एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा में पहले भी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं, लेकिन उसके लिए प्रदेश से नाम जारी होता है। जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की सहमति ली जाती है। प्रोटोकॉल लेटर को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय व प्रदेश कार्यालय तक सूचना पहुंच गई। आननफानन नया प्रोटोकॉल जारी किया गया। इसमें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शब्द हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed