फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political

किसानों के आंदोलन को धारदेने पहुँचा सपाइयों का प्रतिनिधि मंडल

Tue, 03 Aug 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
political
03द्दस्रड्डश्च10-गोंडा के सालपुर धौताल में किसान आंदोलन में समर्थन देते पूर्व मंत्री। - फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। सरयू नहर खोदाई के विरोध में किसानों के आंदोलन में मंगलवार को सपा नेताओं ने भी प्रदर्शन को धार दी। सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में सपा नेता किसानों के धरना स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसका खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। विधान परिषद सदस्य महफूज खां ने सरकार व सिंचाई विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि धानी, धनखर, परसा गोड़री के किसानों के साथ जबरदस्ती करके नहर की खोदाई की गई तो किसान चुप नहीं बैठेगा। नए बाजारू रेट से सरकार मुआवजा नहीं देती तो किसान जान दे देंगे। खोदाई नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

धानी, धनखर, ठकुरापुर तथा परसा गोड़री के किसानों की भूमि सरजू नहर खंड प्रथम की खोदाई करने के लिए बिना किसानों को नोटिस दिए सिंचाई विभाग ने फर्जी तरीके से भूमि अधिग्रहण कर लिया। परसा गोड़री में तो जमीन का अधिग्रहण जिनके नाम पर किया उनकी मौत 2005 में हो चुकी थी। खोदाई की योजना सिंचाई विभाग बनाने लगा तो किसानों को इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। कहा है कि इस समय के बाजार मूल्य के हिसाब ने मुआवजा मिलना चाहिए। इसी मांग पर किसान परसा गोड़री में 9 माह से धरना दे रहे हैं। धानी धनखर व ठकुरापुर में किसानों का आंदोलन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने न्यायालय में अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2018-19 व 2019-20 में सिंचाई विभाग ने जो जमीन अधिग्रहण किया है भूमि सरजू नहर खंड प्रथम ने वर्तमान बाजार मूल्य पर क्रय किया है। आक्रोशित होकर किसान वर्तमान बाजार मूल्य की मांग कर रहे हैं। यह समस्या सरजू नहर के नये कराए गए बैनामे से हुई है। यदि 2010 में घोषित अभिनिर्णय के अनुसार नहर की खोदाई की जाती है तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। धानी धनखर ठकुरापुर तथा परसा गोड़री किसानों ने रेवेन्यू विभाग में जमा डिपॉजिट मद का पैसा भी नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed