फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political,elecation

चुनाव निकट, अपनो के बीच सक्रियता बनाए रखना है

Fri, 07 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
political,elecation
गोंडा में भाजपा की बैठक को संबोधित करते संजय भाई पटेल। - फोटो : GONDA
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को सामाजिक संपर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्घाटन श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज पासवान व विशिष्ट अतिथि गुजरात प्रदेश के पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय भाई पटेल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप व संचालन एवं संयोजन जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने किया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा पट्टू ने बताया कि बलदेव राज पासवान के कहा कि विधानसभा का चुनाव सन्निकट है। हमें अपनों के बीच अपनी सक्रियता को जारी रखना है। योगी एवं मोदी द्वारा किये गए विकास के कार्यों को जनजन तक पहुंचाना है। व्यक्तिगत स्तर पर लाभार्थी से संपर्क करते रहना है। ये चुनाव हमारी आपकी अस्मिता का सवाल है। आज प्रदेश विकास के रास्ते पर अग्रसर है। ये हमारी डबल इंजन की सरकार के कारण से संभव हुआ है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि संजय भाई पटेल के कहा कि हम गुजरात से आये हैं। पूरी दुनिया में गुजरात मॉडल की चर्चा है। ऐसा एक दिन में नहीं हुआ है। वह इसलिए है क्योंकि वहां लगातार 32 वर्षों से भाजपा की सरकार है। इसी तरह जो काम योगी की सरकार में हुआ है उसे निरन्तर जारी रखने के लिए हमें इसबार पुन: 2022 में भाजपा को ही जिताना है। योगी एवं मोदी सरकार द्वारा निरंतर हमारी सांस्कृतिक विरासत को पुन: सजोया जा रहा है। कार्यक्रम में महामंत्री राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी, नीरज मौर्य, जिला मंत्री संदीप सिंह, अनूप सिंह, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अमरजीत चौधरी, ब्लाक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान नीलू, सोशल मीडिया के संयोजक अविनाश जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, संतोष सिंह, मनीष द्विवेदी, अयोध्या प्रसाद शुक्ल सहित जिले भर के सभी सामाजिक संपर्क अभियान के प्रमुख उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed