फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Polio drops will be given to 5.5 lakh children

साढ़े पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों की खुराक

Sun, 19 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Polio drops will be given to 5.5 lakh children
गोंडा के महिला अस्पताल में पल्स पोलियों अभियान के तहत बच्चे को पोलियों ड्राप पिलाते डीएम डॅा. नित - फोटो : GONDA
गोंडा। जनपद में पल्स अभियान का रविवार को शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को अपने हाथों से पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान 51 नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अपने 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की ड्राप जरूर पिलवाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान 0-5 वर्ष की उम्र तक के लक्षित कुल 5 लाख 69 हजार 616 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जिसमें बूथ दिवस 19 जनवरी को जनपद में 1977 बूथों पर बच्चों को पोलियो पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ द्वारा गठित 1171 टीमों द्वारा घर-घर जाकर ड्रॉप पिलाने का काम होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी छूटे हुए लक्षित बच्चों को सोमवार 27 जनवरी को पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला अस्पताल डॉ. एपी मिश्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज, डीएमसी यूनीसेफ शेषनाथ सिंह, डीटीओ डॉ. मलिक आलमगीर, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed