फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police returned five lakh jewels filled in the bag of the deceased

पुलिस ने मृतक के बैग में भरे पांच लाख के जेवर लौटाया

Fri, 30 Oct 2020 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Police returned five lakh jewels filled in the bag of the deceased
मोतीगंज (गोंडा)। चार दिन पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद मृतक युवक का बैग झाड़ियों में पुलिस को मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को सोने व चांदी के जेवरों से भरा बैग व मोबाइल मृतक के परिजनों को वापस कर दिया।
विज्ञापन

कटारिया मोहल्ला थाना कोतवाली नगर निवासी अच्युतानंद कौशल गोंडा मे सोने चांदी का कारोबार करते थे। फैजाबाद से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। बीते 26 अक्तूबर को रात आठ बजे गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर पांडेपुरवा चौकी खोरहंसा के पास अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन से टकरा गए।
विज्ञापन

इलाज के लिए खोरहंसा पुलिस जिला अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में युवक की मृत्यु हो गई। चौकी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि उनका बैग व मोबाइल वहीं पास की झाड़ियों में गिर गया था, जिसमें लगभग 5 लाख के सोने के जेवर और उनका मोबाइल भी था। चौकी प्रभारी खोरहंसा जितेंद्र कुमार वर्मा को वह बैग गुरुवार की शाम को मिला। चौकी प्रभारी ने मृतक की पत्नी अलका सिंह को संपूर्ण सामान शुक्रवार को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed