{"_id":"670d70798009d858d70c0154","slug":"police-increased-vigil-due-to-uproar-in-bahraich-gonda-news-c-100-1-slko1029-125498-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बहराइच में बवाल के चलते पुलिस ने बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बहराइच में बवाल के चलते पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
Tue, 15 Oct 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बहराइच में बवाल की चर्चाएं आम होने से माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शहर के चौक क्षेत्र का भ्रमण कर भरत मिलाप कार्यक्रम की तैयारियों को परखा, साथ ही सौहार्द कायम रखने की अपील की। पूरे जिले में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने गश्त व निगरानी बढ़ा दी है।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जिले में भी पथराव के साथ कुछ घटनाएं हुई थीं, जिसे तत्परता से पुलिस ने नियंत्रित कर लिया था। लेकिन पड़ोसी जनपद बहराइच में बवाल का जिले में किसी तरह का असर न हो, इसके लिए पुलिस सोमवार को पूरे दिन अलर्ट मोड में रही। शहर में अभी भरत मिलाप कार्यक्रम होना है। इसमें सुरक्षा के लिए एसपी खुद सतर्क रहे और भरत मिलाप चौराहे पर लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम स्थल व आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एलआईयू की टीमें भी सक्रिय हैं। कोई अफवाह न फैला सके, इसके लिए सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय है।