फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police have arrested 9 cyber fraudsters in Gonda  Funds worth 14.87 crore have been frozen

Gonda News: पुलिस ने 09 शातिर अपराधियों को दबोचा, 46 खातों से देशभर में हो रही थी ठगी; 14.87 करोड़ रुपये फ्रीज

Sat, 23 May 2026 04:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 23 May 2026 04:13 PM IST
सार

गोंडा में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 09 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 46 खातों से देशभर में ठगी हो रही थी। 14.87 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Police have arrested 9 cyber fraudsters in Gonda  Funds worth 14.87 crore have been frozen
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 09 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में बैंक दस्तावेज, एटीएम किट, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने विभिन्न बैंक खातों में जमा करीब 14 करोड़ 87 लाख रुपये की धनराशि भी फ्रीज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी संजय कुमार गुप्ता की टीम ने यह कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की जांच के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमन सिंह, कुलदीप वर्मा, रोहित सिंह, सूरज कुमार सिंह, मोहित सिंह, रंजीत कुमार, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद समीर और आलोक गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रलोभन देकर पासबुक और एटीएम कार्ड ले लेते थे आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, बैंक खाता खुलवाने और अन्य प्रलोभन देकर उनके खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लेते थे। इसके बाद उन्हीं खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी ट्रेडिंग के जरिये आए पैसों के लेन-देन में किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिये भी कई बैंक खाते खुलवाए थे। ठगी की रकम निकालकर गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। प्रत्येक सदस्य को 40 से 60 प्रतिशत तक कमीशन दिया जाता था। जांच में कुल 46 बैंक खाते सामने आए हैं। इनमें से 17 खातों पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर 212 शिकायतें दर्ज मिलीं।

कई राज्यों से जुड़ी हैं शिकायतें

शिकायतें दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा सहित कई राज्यों से जुड़ी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 347 पासबुक, 177 एटीएम किट, 22 आधार कार्ड, 09 पैन कार्ड, 10 मोबाइल फोन, दो चेकबुक, तीन सिम कार्ड, दो स्टांप, एक वोटर आईडी, तीन बाइक और 20,290 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed