फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police,gonda,line cut

15 थानों के 49 पुलिस कर्मी हुए लाइन हाजिर, मिली चेतावनी

Sun, 13 Nov 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
police,gonda,line cut
गोंडा। थानों में कई सालों से जमे पुलिस कर्मियों के साथ ही लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। 15 थानों के 49 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने थाने से लाइन में तैनाती की है। एसपी आकाश तोमर ने ऐसे पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है कि लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने ऐसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देेश दिए थे, जो काफी समय से एक ही थानों में जमे हैं या फिर उनकी शिकायतें आ रहीं हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। जिसमें फर्जी मुकदमों के लिखाए जाने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरते जाने पर कड़े तेवर अपनाए थे। पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से अवैध कटान, खनन या विवाद किए जाने की बात सामने आने पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पहले ही अपने स्तर से की गई समीक्षा में थानों की पुलिस को निर्देश दिए थे। इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में खलबली मची है। वहीं थानों से आरक्षियों के लाइन हाजिर किए जाने के बाद अब बड़े फेरबदल की उम्मीद भी बढ़ गई है। पुलिस लाइन, डायल - 112, न्यायालय सुरक्षा में कई महीनों से ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को उम्मीद है कि अब उन्हें थाने में तैनाती का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें थाने से भेजा पुलिस लाइन
पुलिस अधीक्षक ने थानों में तैनात पुलिस कर्मियों में लाइन हाजिर किया है। जिसमें आरक्षी नागेन्द्र यादव, कमलेश यादव, सरवन मिश्रा, शैलेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, बरकत अली, विद्यासागर, धीरेन्द्र सिंह, अर्जुन साहू, राम अवतार यादव, रामजी शुक्ल, स्वामीनाथ, राकेश यादव, नवनीत शुक्ला, संतोष कुमार पांडेय, विशाल भारती, बृजेश कुमार, विवेक कुमार, रणजीत यादव, आशुतोष सिंह, गुड्डू कुमार, प्रवीण कुमार, जितेन्द्र कुमार राना, संदीप प्रजापति, अखिलेश यादव, आनंद यादव, बृजेश यादव, विवेक वर्मा, जफर हैदर, संजय यादव, लाल बहादुर, शेषनाथ यादव, हरिकेश यादव, चन्द्रगुप्त मौर्य, राजनारायन, पंकज कुमार गौड़, आशिष मिश्रा, इन्द्रजीत, सूरज यादव, वीरेंद्र यादव, रवि कुमार यादव, सूर्यभान यादव, चंदन कुमार गौड़, योगेन्द्र कुमार, रजत कुमार, आनंद कुमार, सुनील कुमार को लाइन हाजिर किया है। वहीं मुख्य आरक्षी ज्ञानदेव यादव को भी लाइन हाजिर किया है।
थानों से जिन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, वह तत्काल थानों से लाइन में कार्यभार ग्रहण करें। सभी थानाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है।
आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed