{"_id":"6ad2669baafc1dce6d0f1941","slug":"pink-samadhan-diwas-in-all-four-tehsils-today-gonda-news-c-100-1-slko1026-168146-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चारों तहसीलों में पिंक समाधान दिवस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चारों तहसीलों में पिंक समाधान दिवस आज
Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में पिंक समाधान दिवस आयोजित होगा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी उपजिलाधिकारियों को महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क और शिकायतों के पंजीकरण के लिए दो काउंटर बनाए जाएंगे। यहां प्रार्थनापत्र लिखने की सुविधा भी मिलेगी। शिकायतों को राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों की श्रेणियों में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। पुलिस की जरूरत वाले भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। टीम को स्पॉट मेमो, जियोटैग फोटो और आख्या देनी होगी। बार-बार आने वाली शिकायत के मामलों में पिछली शिकायतों और उन पर हुई कार्रवाई का ब्योरा भी दर्ज किया जाएगा।
कृषि, चिकित्सा, जिला कार्यक्रम, खाद्य एवं रसद, डीसी एनआरएलएम और जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारी या सामाजिक कार्यकर्ता और सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को सम्मानित भी किया जाएगा।