फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Physicians gave better health tips

किशोर स्वास्थ्य मंच में चिकित्सक ने दिए बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स

Fri, 12 Feb 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Physicians gave better health tips
गोंडा। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बा करनैलगंज स्थित कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इसमें किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य के बेहतरी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कालेज में दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उपहार देकर हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे परामर्शदाता पंकज कुमार सिंह ने छात्राओं को शारीरिक व मानसिक समस्याओं को लेकर अपनी झिझक को तोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने उन्हें शरीरिक बदलावों से परिचित कराते हुए किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

साथ ही उनके निराकरण की भी जानकारी दिया। जिससे किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने किशोरावस्था के दौरान किशोर-किशोरियों की मानसिक स्थिति पर चर्चा करते हुए पढ़ाई के दौरान होने वाले चिड़चिड़ापन, समस्याओं से परिवार के लोगों अथवा गुरुजनों को अवगत कराने के बारे में बताया। जिससे उनकी समस्या को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें अस्पतालों में डॉक्टर से संपर्क करने की भी सलाह दिया। प्रधानाचार्य डीपी मौर्या ने किशोर किशोरियों को शारीरिक व व्यवहारिक परिवर्तन के दौरान सजग होकर रहने की सलाह दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस कार्यक्रम में डॉ सुनील सिंह, सहित महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ कालेज के तमाम शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed