{"_id":"15907fc57d3441fa26c61d54fbb6c45e","slug":"people-will-get-120-rupees-per-kg-tur-dal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को 120 रुपये किलो मिलेगी अरहर की दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को 120 रुपये किलो मिलेगी अरहर की दाल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को महंगी दाल खरीदने से जल्द ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कर्मचारी कल्याण निगम 120 रुपये प्रति किलो की दर से अरहर की दाल का वितरण करेगा। विभाग को शासन से दाल की खेप मिलने का इंतजार है। उसने दाल बिक्री के लिए खाका तैयार कर लिया है।
अरहर दाल की महंगाई की आग में पिछले दो माह से लोग झुलस रहे हैं। बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से लोगों को सस्ती दर दाल मुहैया कराने की घोषणा किए जाने से कर्मचारी कल्याण निगम हरकत में आ गया है।
जिले में कलेक्ट्रेेट परिसर में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम कार्यालय में सस्ती दर पर अरहर दाल का वितरण करने की तैयारी तेज हो गई है।
वितरण के लिए काउंटर खोलने, प्रति कार्ड दो किलो दाल की पैकिंग करने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। प्रति कार्ड दो किलोग्राम दाल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के मुताबिक विभाग की ओर से पहले भी दाल का वितरण कराया जा चुका है। कुछ साल से विभाग से यह कार्य ले लिया गया था। अब शासन ने घोषणा की है तो विभाग शासन से मिलने वाली अरहर की दाल का वितरण निर्धारित दर पर कराएगा।
अरहर दाल को सस्ती दर पर वितरण किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई है। अरहर दाल का वितरण कर्मचारी कल्याण निगम की ओर से किया जाना है।
शासन से दाल मिलने का इंतजार किया जा रहा है। विभाग की ओर से दाल बांटने का खाका तैयार किया जा रहा है। दाल मिलने पर दो-दो किलो का पैकेट बनाने की तैयारी की गई है। प्रति कार्डधारक दो किलो दाल का वितरण किया जाएगा।