फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People lurking in homes due to fear of leopard

Gonda News: तेंदुए की दहशत से घरों में दुबके लोग

Thu, 20 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
People lurking in homes due to fear of leopard
बमडेरा गांव में तेंदुए की ड्रोन से निगरानी की तैयारी, साथ में ग्रामीण। संवाद
गोंडा। बमडेरा में तेंदुआ दिखने के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जबकि वन विभाग की टीम गांव वालों के मन से तेंदुए की दहशत को निकालने की कोशिश कर रही है। टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है और ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बमडेरा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी उर्फ बड़कऊ ने बताया जबसे गांव के लोगो ने तेंदुए का वीडियो देखा है घरों से निकलने में डर रहे हैं। गांव की आबादी तीन हजार है। गांव के प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 125 बच्चे गुरुवार को स्कूल नहीं गए। ऐसे में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र यादव पूरे स्टाफ के साथ स्कूल में खाली बैठे रहे। गांव के लोग दहशत के चलते घरों से नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर महेंद्र जायसवाल ने बताया कि बमडेरा गांव तेंदुआ दिखने की सूचना पर दो दिन से टीम काम कर रही है। अभी सफलता नहीं मिली है। अब ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। गांव के लोगों को डरने की जरूरत नहीं हैं। वन विभाग की टीम मुस्तैद है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed