फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pensioners also took benefit of Kisan Samman Nidhi scheme

पेंशनरों ने भी ले लिया किसान सम्मान निधि का लाभ

Fri, 28 Aug 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Pensioners also took benefit of Kisan Samman Nidhi scheme
गोंडा। भारत सरकार की ओर से किसानों को खेती के लिए जमा पूंजी की व्यवस्था करने के लिए किसान सम्मान निधि की व्यवस्था कराई गई है। इसमें किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। लेकिन कुछ लोगों ने गलत तरीके से सम्मान निधि योजना का लाभ उठाया है। ऐसे लोगों की पड़ताल की जा रही है। विभागीय जांच में पता चला है कि जिले में कई पेंशनरों ने भी किसान सम्मान निधि का लाभ उठाया है। पड़ताल में कुल 25 पेंशनर ऐसे हैं जो कि सम्मान निधि का लाभ लेते पाये गये हैं।
विज्ञापन

अब इन पेंशनरों से जिन्होंने गलत तरीके किसान सम्मान निधि का लाभ उठाया है, उनसे वसूली की कवायद चल रही है। इसी के साथ ही जिले में कई मृतक किसानों के नाम पर किसान सम्मान निधि उनके खाते में चली गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में मृतक किसानों की पड़ताल की जा रही है। जिले में अब तक की पड़ताल में लगभग 250 ऐसे किसानों के नाम सामने आए हैं जिनके मृत होने के बाद भी सम्मान निधि का लाभ मिला है। कृषि विभाग के मुताबिक अधिकांश किसान जो कि मृतक हो चुके हैं उनके परिजन खुद आकर अपने परिजनों की मौत की सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे खातों की रोकी गई है पेमेंट
कृषि विभाग की ओर से की गई पड़ताल में कई ऐसे खाते सामने आये हैं जिनकी मौत के बाद भी किसान सम्मान निधि उनके खाते में गई है। उनकी पड़ताल करके उन खातों की पेमेंट रोक दी गई है। जब उनके वारिस अपने कागजात विभाग और बैंक को देंगे तब उनके खाते को चालू कराया जायेगा। जिन्होंने मृतक किसानों के खाते से राशि निकाल ली है, उनसे वसूली की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
कुल पंजीकृत किसान 5 लाख 83 हजार
लाभ पाने वाले किसान 4 लाख 83 हजार
अपात्र किसान 50 हजार
भूमिहीन किसान 20 हजार
अब तक जिले में कुल 250 किसान ऐसे मिले हैं जो कि सम्मान निधि का लाभ पा चुके हैं और उनकी मौत हो चुकी है। अधिकांश परिजन ऐसे हैं खुद ही आकर अपनी डिटेल दे रहे हैं। वहीं जो सहयोग नहीं कर रहे हैं उनके खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी गई है। लगभग 25 पेंशनरों ने भी सम्मान निधि का लाभ उठाया है। वो लोग खुद ही पैसे कोष में जमा करा रहे हैं। पंजीकृत किसानों में पात्र किसानों की पड़ताल की जा रही है।
- मुकुल तिवारी, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed