फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Payal and Nandini win the tug of war

Gonda News: रस्साकशी में पायल व नंदिनी ने मारी बाजी

Mon, 27 Oct 2025 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Payal and Nandini win the tug of war
सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं एसडीएम नेहा मिश्रा व अन्य। - संवाद
करनैलगंज। सरयू डिग्री कॉलेज में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। इसमें रस्साकशी में पायल व नंदिनी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि खेल व्यक्ति में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास करते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। सीओ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा हैं। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
विज्ञापन

तीसरे दिन करनैलगंज और परसपुर विकासखंड के खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, 200 व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग रस्साकसी (सीनियर) करनैलगंज में तुलसी इंटर कॉलेज की पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरयू डिग्री कॉलेज की महक द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग में परसपुर टीएससी की नंदिनी ने प्रथम और आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की तृप्ति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक कबड्डी में करनैलगंज की बुढवालिया टीम विजेता रही, जबकि एटीएस टीम उपविजेता बनी। परसपुर ब्लॉक से छतौनी टीम ने जूनियर बालक वर्ग में विजेता और नन्दौर टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक कबड्डी में परसपुर की छतौनी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।इस वर्ग में टीएस कॉलेज के खिलाड़ी शौर्य प्रताप सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई।

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी डॉ. परमेश्वर सिंह, त्रिलोकी सिंह चौहान, भाजपा नेता अशोक सिंह, डॉ. नवीन सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, मार्शल स्टालिन, ओपी सिंह, डॉ. शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. अंतिमा सिंह, जगन्नाथ तिवारी, स्वामी नाथ चौधरी, प्रवेश कुमार, खेल प्रशिक्षक डॉ. हरिनाथ सिंह, डॉ. रजनीश पांडे, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आशीष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed