फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   patient,CORONA

34 नए संक्रमित मिले, निगरानी हुई तेज

Tue, 25 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
patient,CORONA
गोंडा। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 34 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 721 हो गई है। जबकि, 134लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए है। कोविड एल टू में भर्ती एक मरीज की हालत बिगड़ने पर लखनऊ लेबल थ्री के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले में कमी नहीं हो रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। करनैलगंज, कटराबाजर, हलधरमऊ आदि क्षेत्रों में अधिक संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप पर बाहर से आने वालों का कोरोना जांच किया जा रहा है। कोरोनारोधी टीकाकरण से वंचित लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। गांवों में कैंप लगाकर टीका लगाया जा रहा है। हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्करों के साथ बुजुर्गों को बूस्टर डोज दिया जा रहा है। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को बूस्टर डोज देने की अवधि कम करके दूसरे डोज से 90 दिन के बाद कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कारागार में बना लेबल वन हॉस्पिटल
जिला कारागार के बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए जेल में अस्थाई एल वन हास्पिटल का सेल बनाया गया। कोरोना संक्रमण से ग्रसित 11 बंदियों को चिकित्सीय निगरानी में भर्ती किया गया है। जिला कारागार में आने वाले नए बंदियों को कोरोना जांच कराने के बाद 14 दिनों तक नए सेल में रखा जा रहा है। संक्रमित बंदियों को आयुष काढ़ा के साथ कोविड किट दवाएं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लाख को लगी वैक्सीन की डोज
कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में कारगर माना कोरोनारोधी टीकाकरण तेज किया जा रहा है। अभी तक 25 लाख से अधिक लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगाया गया। जिले में 201 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाया जा रहा है। अब तक जिले में 41 लाख 50 हजार 800 वैक्सीन लगाया जा चुका है। जिसमें 25 लाख 38 हजार 894 लोगों को पहली डोज, 15 लाख 96 हजार 391 लोगों को दोनों डोज तथा 15 हजार 515 लोगों को बूस्टर डोज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed