फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Parties dispersed mud lotus will bloom now: Rajnath

सपा-बसपा ने फैलाया कीचड़ अब खिलेगा कमल : राजनाथ

Wed, 22 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 22 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Parties dispersed mud lotus will bloom now: Rajnath
सपा ने प्रदेश में जब सरकार संभाली तो विकास दर 2.8 थी। अब  घटकर 1.8 पहुंच गई। सड़क नहीं, पानी नहीं, दवा नहीं, बिजली नहीं आ रही और जब प्रदेश के पिछड़ेपन की बात आती तो कहते हैं चाचा-पापा ने काम नहीं करने दिया।
विज्ञापन


यह बात बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा में कही। कहा कि खाट सोने के लिए है सभा के लिए नहीं। 4 माह पहले खाट पकड़ ली। अब साइकिल पर बैठ गए, मगर मुलायम सिंह ने साइकिल पंक्चर कर दी।       
विज्ञापन


केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को तरबगंज के अमदही स्थित जनता इंटर कॉलेज में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा में रचा-बसा हूं। आजाद भारज के इतिहास में गैर कांग्रेसी सरकार को पूर्ण बहुमत कभी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर वर्ष 14 के चुनाव में प्रदेश ने भाजपा के 80 सांसद लोकसभा भेजकर इतिहास रचा। भाजपा यूपी का विकास करना चाहती है। 80 फीसदी काम राज्य सरकारें करती हैं, केन्द्र सरकार उन्हें सिर्फ धन मुहैय्या कराती है, यूपी के कई राज्यों से पिछड़ा है।

प्रदेश में 15 साल सपा-बसपा की सरकार रहीं, पर विकास नहीं हुआ। मुख्यमंत्री कहते हैं काम बोलता है, तंज कसा  कि काम बोलता नहंी काम दिखता है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने रैली मे मौजूद लोगों से सवाल किया विकास हुआ या नहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं, विकास हुआ है। सपा ने सत्ता संभाली तो विकास दर 2.8 थी। अब में घटकर 1.8 पहुंच गई। जब यूपी के पिछड़ेपन की बात आती है तो मुख्यमंत्री कहते हैं चाचा-पापा ने काम नहीं करने दिया। 

मोदी सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है। कहा कि सपा-कांग्रेस ने मान लिया अकेले नईया पार होने वाली नहीं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर लोगों से पूछा खाट सभा हुई या नहीं..खुद ही जवाब भी दिया खाट सोने के लिए है सभा के लिए नहीं।

कहा कि 4 माह पहले खाट पकड़ ली। अब साइकिल पर बैठ गए, मगर मुलायम सिंह ने साइकिल पंचर कर दी। नोटबंदी पर राहुल गांधी पर तंज कसा कि गैस के लिए लाइन, राशन के लिए लाइन कांग्रेस ने लगवाई।

कहा कि 5 साल में 70 लाख नवजवानों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। उन्हें ट्रेनिंग देकर हुनरमंद बनाएंगे। नवजवानों को रोजगार देकर धनवान-बलवान भारत बनाएंगे। उन्होंने बेटियों के जन्म पर 50 हजार रुपये का विकास बांड देंगे, जब बेटी 21 साल की होगी तो उसे  2 लाख रुपये एक साथ मिलेगा।

कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस ने यूपी में कीचड़ ही कीचड़ किया। कमल कीचड़ में खिलता है। कहा कि लक्ष्मी ने संदेश दिया है न साइकिल पर आती, न हाथी पर, न हाथ हिलाने पर आती है। लक्ष्मी आती हैं तो कमल के फूल पर।


रैली में जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, अकबाल बहादुर तिवारी, अलका मिश्रा, विष्णु प्रताप नारायण, अम्बरीश दत्त सिंह, अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed