फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Paralyzed five hours electricity in four districts

पांच घंटे ठप रही चार जिलों की बिजली

Mon, 25 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 25 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Paralyzed five hours electricity in four districts
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई बिजली कटौती से भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। 220 केवी बिजली कंट्रोल रूम की 132 केवी लाइन के बसबार में आई खराबी को ठीक करने में पारेषण खंड कर्मियों को साढ़े पांच घंटे लग गए। इस दौरान न सिर्फ गोंडा बल्कि मंडल के सभी चार जिलों की बिजली पूरी तरह ठप रही, जिससे लोगों को सुबह से लेकर दोपहर तक भीषण गर्मी की मार से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


गोंडा में जेल रोड पर स्थित 220 केवी बिजली कंट्रोल रूम से ही गोंडा व मंडल के बाकी तीन जिलों को आपूर्ति की जाती है। सोमवार को इस बिजली कंट्रोल रूम में आई 132 केवी लाइन के बाईं ओर लगे बसबार को ठीक करने के लिए पारेषण खंड विभाग ने सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक सुल्तानपुर बिजली कंट्रोल रूम से बिजलीघर का शटडाउन ले रखा था। लेकिन किन्हीं कारणों से सुल्तानपुर से शटडाउन दिए जाने में एक घंटे की देरी हो गई और जैसे ही आठ बजे कि पूरे मंडल की बिजली एकाएक गुल हो गई।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे से शुरू हुआ बसबार बदलने का काम बिजलीघर पर दोपहर डेढ़ बजे तक चला। इस दरम्यान न सिर्फ गोंडा बल्कि मंडल के बाकी तीन जिलों बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती की बिजली साढ़े पांच घंटे तक गुल रही, जिससे लोगों को सुबह के वक्त रोजमर्रा की दिक्कतों के साथ ही दोपहरी में भीषण गर्मी की मार से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारेषण खंड विभाग के अधिशाषी अभियंता सीपी पांडेय ने बताया कि सोमवार को सुल्तानपुर से गोंडा आने वाली 220 केवी लाइन का शटडाउन 132 केवी लाइन के बसबार को बदलने के लिए लिया गया था। चूंकि इसका समय पहले सात बजे तय था। लेकिन शटडाउन देने में एक घंटे की देरी हो जाने से वह आठ बजे प्रभावी हुआ। दोपहर डेढ़ बजे बंद चल रही सभी चार जिलों की बिजली बसबार को बदलकर बहाल कर दी गई।


इस दौरान जहां आम बिजली उपभोक्ताओं की तरह पूरे मंडल में बिजली गुल रही, तो वहीं दूसरी तरफ 24 घंटे बिजली वाले इंडीपेंडेंट फीडरों की भी सप्लाई इस दरम्यान गुल रही, जिसमें जिला पुुरुष, महिला अस्पताल के साथ ही कोर्ट फीडर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed