फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pandit Singh's brother, daughter-in-law and nephew's resignation

पंडित सिंह के भाई, बहू व भतीजे का ब्लॉक प्रमुख पद से इस्तीफा

Mon, 17 Apr 2017 11:11 PM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 17 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
 सूबे में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। इस उठापटक की पहली कड़ी में सपा शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के दो परिजनों ने रविवार की देर रात तो एक ने सोमवार को ब्लाक प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


तीनों ही लोगों ने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों के चलते पद छोड़ने का हवाला दिया है। लेकिन अचानक बदले इस घटनाक्रम ने जिले का सियासी पारा बढ़ा दिया है।    प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए क्षेत्र पंचायत चुनाव में तत्कालीन कृषि मंत्री रहे विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने अपने पावर गेम के चलते तीन ब्लाकों की प्रमुख की कुर्सी पर अपनों को आसीन कर दिया था। पूर्व मंत्री ने पंडरीकृपाल ब्लाक में पूर्व मंत्री के सगे भाई नरेंद्र सिंह, झंझरी में भतीजे वतन सिंह व नवाबगंज में बहू बबिता सिंह को ब्लॉक प्रमुख बनाने में सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन


नवाबगंज के चुनाव में तो पूर्व मंत्री पंडित सिंह व भाजपा सांसद बूजभूषण शरण ङ्क्षसह के समर्थक आमने सामने आ गए थे। उस समय पुलिस ने किसी तरह मामले को रफा दफा किया था। इस प्रकरण में पूर्व मंत्री पर सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने का आरोप लगा था। प्र्रदेश में सत्ता बदलने के बाद मंत्री की इस दबंगई के खिलाफ विपक्ष के हमले के कयास लगाए जाने लगे थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका एहसास पूर्व मंत्री को भी था। इसी के चलते रविवार की देर शाम पंडरी कृपाल के ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह व नवाबगंज की ब्लॉक प्रमुख बबिता सिंह ने अपने अपने पदो से इस्तीफा दे दिया। वहीं झंझरी के ब्लॉक पमुख रहे पूर्व मंत्री के भतीजे वतन सिंह ने सोमवार को दोपहर बाद फैक्स के जरिए अपना इस्तीफा जिलाधिकारी को भेज दिया।


इस्तीफा देने वाले तीनों ही ब्लॉक प्रमुखों ने इसे व्यक्तिगत कारणों से दिया गया इस्तीफा बताया है लेकिन राजनीतिक जानकार इसे सत्ता परिवर्तन से ही जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि अचानक बदले इस घटनाक्रम के बाद जिले के सियासी पारे में आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी देखने को मिल सकती है।       

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed