फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pandals will be set up at 2,195 locations, and Ramlila will be held at 82 locations

Gonda News: 2,195 स्थानों पर सजेंगे पंडाल, 82 जगह होगी रामलीला

Sun, 21 Sep 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pandals will be set up at 2,195 locations, and Ramlila will be held at 82 locations
धानेपुर थाने के मिशन श​क्ति केंद्र में कराई जा रही पेंटिंग। - संवाद
गोंडा। नवरात्र शुरू होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति मिशन 5.0 का आगाज कर दिया है। वहीं, जिले की पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को पूरे दिन महिला हेल्प डेस्क को महिला सुरक्षा केंद्रों में तब्दील करने की कवायद चली। जिले में 2,195 स्थानों पर पूजा पंडाल तो 82 स्थानों पर रामलीला मंचन को लेकर तैयारी की गई है।
विज्ञापन


एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि पूजा पंडाल और रामलीला मंचन के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। स्थानीय थाने की पुलिस के साथ ही पीएसी को जिम्मेदारी दी गई है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला हेल्प डेस्क को महिला सुरक्षा केंद्रों में तब्दील कर दिया गया है। एंटी रोमियो स्क्वायड को सक्रिय किया गया है। महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 181, 1076 आदि टोल-फ्री नंबरों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं से संवाद स्थापित करने के साथ ही उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि दुर्गापूजा व रामलीला के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अगर कोई दुस्साहस करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हेल्प डेस्क को महिला सुरक्षा केंद्र में तब्दील करने के बाद महिला अपराधों में फौरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग, मार्गदर्शन व संरक्षण मिलेगा

अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत वर्ष 2020 में थानों में बनाए गए महिला हेल्प डेस्क का दायरा बढ़ा दिया गया है। यहां किसी भी पीड़ित महिला की काउंसिलिंग, मार्गदर्शन, सहयोग व संरक्षण की व्यवस्था की गई है। नवरात्र से पहले महिला सुरक्षा के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया है। महिला सुरक्षा केंद्रों में महिला अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।

मिशन शक्ति 5.0 के पहले दिन ही मिली थी चुनौती

मिशन शक्ति 5.0 की शुरूआत के कुछ घंटों में ही कौड़िया बाजार इलाके में युवती पर चाकू से हमला करके मनचले ने पुलिस को चुनौती दी थी। हालांकि पुलिस ने पांच घंटे के भीतर ही मनचले जितेंद्र की घेराबंदी कर ली। मुठभेड़ में जितेंद्र के पैर में गोली लगी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़ित परिजनों का कहना है कि मनचलों पर और कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कोई भी इस तरह की हिम्मत न जुटा सके। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed