{"_id":"57eeadfc4f1c1b9074576074","slug":"panchayat-elections-plenty-of-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत उप चुनाव में खूब पड़े वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत उप चुनाव में खूब पड़े वोट
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मतदान करने जाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत के उप चुनाव में खूब वोट बरसे। वोटरों ने उपचुनाव भी खूब उत्साह दिखाया। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में 62 से 76 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।
जिले के हलधरमऊ ब्लॉक के चौरी गांव, रूपईडीह ब्लॉक के भुड़कुड़ा व छपिया ब्लॉक के गुरूगांव में प्रधान पद के लिए शुक्रवार को शान्तिपूर्ण मतदान हुआ। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।
गर्मी को देखते हुए वोटरों की भीड़ मतदान बूथों पर सुबह से ही भीड़ जुट गई थी। मतदान में युवाओं व महिलाओं ने दम दिखाया। सुबह मतदान शुरू होने के बाद 11 बजे तक बूथों पर 35 से 41 फीसदी तक वोट पड़ चुके थे। गर्मी होने के बावजूद वोटरों का उत्साह कम नही हुआ। देर शाम शांतिपूर्ण मतदान हो जाने के बाद ब्लाकों पर बने स्ट्रांगरूम में मतपेटियां जमा करायी गईं, जहां चार अक्तूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी गोंडा राजेश कुमार ने बताया कि जिले के तीन अलग-अलग विकास खंड में तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए शुक्रवार को मतदान कराया गया। सभी तीन ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। भुड़कुड़ा ग्राम पंचायत में 73.41, चौरी में 76 व गुरूगांव में 62.88 फीसद मतदान हुआ है। सभी ग्राम पंचायतों की ब्लॅाक मुख्यालय पर मतगणना चार अक्टूबर को कराई जाएगी।
इनसेट
चुनाव की स्थिति पर एक नजर
ब्लॉक ग्राम पंचायत कुल वोटर मतदान प्रतिशत
हलधरमऊ चौरी 1233 76.00
रूपईडीह भुड़कुड़ा 1637 73.41
छपिया गुरूगांव 1478 62.88