फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Overnight halt electricity

रातभर ठप रही बिजली

Mon, 14 Sep 2015 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
220 केवी गोंडा से बालपुर को जाने वाली 33 केवी लाइन रविवार की रात अचानक खराब हो जाने से उससे जुड़े दो बिजली घरों बालपुर व कटरा बाजार की बत्ती पूरी रात गुल रही। इससे इन दोनों इलाकों की करीब तीन लाख आबादी को सारी रात बगैर बिजली के ही गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


सुबह विद्युत कर्मियों ने लाइन में आए फाल्ट को दिन में ठीक किया। इसके बाद बंद चल रहे दोनों बिजलीघरों की सप्लाई पहले की तरह बहाल कर दी गई है।

जेल रोड पर स्थित 220 केवी बिजली कंट्रोल रूम से बालपुर को जाने वाली 33 केवी लाइन का रविवार की रात एक विद्युत पोल से जंफर उड़ गया। इससे न तो बालपुर को एक फेज की सप्लाई मिल सकी और न ही कटराबाजार बिजली घर को।
विज्ञापन


इस कारण शाम सात से देर रात तीन बजे तक दोनों बिजलीघरों को होने वाली आपूर्ति रविवार की रात नहीं हो पाई। हालांकि फाल्ट को ठीक किए जाने के लिए बिजली कर्मियों की टीम ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजने का भी प्रयास किया, लेकिन रात में अंधेरा होने के नाते उनकी यह कोशिश बेकार चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह लाइन की पेट्रोलिंग कर फाल्ट को खोजने के बाद बिजली कर्मियों की टीम ने उसे ठीक किया। तब जाकर कहीं सुबह 10 बजे बिजलीघर की आपूर्ति बहाल हो पाई।

एसडीओ करनैलगंज एसके साहू ने बताया कि रविवार की रात 33 केवी बालपुर फीडर की लाइन जंफर उड़ जाने से खराब हो गई थी। इसे सोमवार की सुबह ठीक किए जाने के बाद आपूर्ति पूर्ववत बहाल कर दी गई है।

उधर, पूरी रात बालपुर व कटराबाजार इलाके की बिजली गुल रहने से दोनों क्षेत्रों की तकरीबन तीन लाख आबादी को कई तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं, बालपुर फीडर से ही जुड़े बेलसर बिजलीघर की बिजली सारी रात चली।


बताया गया कि बालपुर के ब्रेकर से जुड़ी बेलसर की बिजली 220 केवी कंट्रोल रूम से कुछ दूरी पर बाईफरकेट करते हुए बेलसर को ले जाई गई है। रविवार की रात बालपुर की लाइन में आई खराबी बेलसर की लाइन से हटकर आई थी। इससे यहां के लोगों को सारी रात बगैर बिजली के ही गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed