{"_id":"2b9b03b2076bd2c7260fc41d1a95a534","slug":"outbreak-of-dengue-in-krnalganj-district-hospital-empty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनैलगंज में डेंगू का प्रकोप पर जिला अस्पताल खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनैलगंज में डेंगू का प्रकोप पर जिला अस्पताल खाली
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
साफ पानी में पनपने वाले एडीज मच्छर ने इन दिनों पूरे करनैलगंज इलाके में हायतौबा मचा रखी है। मंगलवार तक इलाके में जहां इससे बीमार लोगों की संख्या 49 थी तो वहीं बुधवार को गांधीनगर निवासी अरनेंद्र की पत्नी ध्रुव देवी (40) की जांच में भी डेंगू होने की पुष्टि हुई।
जिसके बाद उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ करनैलगंज में डेंगू फैलने के बाद भी जिला अस्पताल में अब तक डेंगू का एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आशुतोष गुप्त की मानें तो डेंगू से निपटने के लिए 10 बेड का एक वार्ड पहले से ही जिला अस्पताल के प्रथम तल पर आरक्षित है।
मगर अब तक जिला अस्पताल में इसका कोई मरीज ही नहीं आया। करनैलगंज इलाके में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ने की खबर मिली है मगर मुख्यालय पर ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर डेंगू पीड़ित कोई मरीज यहां भर्ती होगा, तो उसका हर संभव उपचार किया जाएगा।