फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One lakh voters of Sadar seat cut, electoral equation will change

Gonda News: सदर सीट के एक लाख वोटर कटे, बदलेगा चुनावी समीकरण

Mon, 12 Jan 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
One lakh voters of Sadar seat cut, electoral equation will change
गोंडा। कांटे की टक्कर के लिए मानी जाने वाली गोंडा सदर विधानसभा सीट में विशेष गहन पुनरीक्षण ने सियासी दलों की जमीन हिलाकर रख दी है। सदर सीट के करीब एक लाख मतदाता एसआईआर में छंट गए हैं। ऐसे में इस सीट का चुनावी समीकरण ही बदल गया है। एसआईआर के बाद की स्थिति का सियासी धुरंधर गुणा-गणित लगा रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए बूथ लेबल प्रबंधन के भी समुचित इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन

एसआईआर से पहले सदर सीट पर 3,63,259 मतदाता थे। एसआईआर के बाद यहां 2,62,697 मतदाता ही शेष रह गए हैं। लगभग 27.68 प्रतिशत मतदाता एसआईआर के बाद वोटरलिस्ट से खिसक गए। ये मतदाता अभी तक अपनी चहेती पार्टियों को वोट करते आ रहे थे।
विज्ञापन

बाहर हुए कुल 1,00,562 मतदाताओं में मृतक के साथ ही स्थानांतरित, अनुपस्थिति और दो-दो जगह दर्ज होने वाले शामिल थे। इतनी बड़ी संख्या में वोटरों के कम होने से इस सीट के चुनाव की गणित ही बदल गई है। संबंधित पार्टियों को अपने-अपने तरीके से बूथ लेबल प्रबंधन के साथ ही रणनीति बनानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 की चुनावी तस्वीर
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा व मुख्य विपक्षी सपा के बीच इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। भाजपा ने 96,528 मत से जीत हासिल की थी। 89,829 वोट पाकर सपा दूसरे नंबर की पार्टी थी। मतदाताओं ने इन्हीं दोनों पार्टियों के प्रति ही दिलचस्पी दिखाई थी। बसपा महज 5,758 और कांग्रेस 2,701 वोटों पर सिमट गई थी।
सदर विधानसभा सीट की मौजूदा स्थिति
पुनरीक्षण के पहले मतदाता 3,63,259
पुनरीक्षण के बाद मतदाता 2,62,697
सूची से हटे मतदाता 1,00,562
मृत मतदाता 16,126
अनुपस्थिति मतदाता 32,657
स्थानांतरित मतदाता 38,336
पहले से पंजीकृत 6,983
अन्य मतदाता 6,460
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed