{"_id":"63da7704edd10c73f862716b","slug":"one-injured-in-collision-between-e-rickshaw-and-car-gonda-news-c-13-1-71540-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ई-रिक्शा व कार की भिड़ंत में एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ई-रिक्शा व कार की भिड़ंत में एक घायल
Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। ई-रिक्शा व कार की भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। देवीपाटन चौकी इंचार्ज अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि सोमवार की रात प्रथमा ग्रामीण बैंक शाखा मणिपुर बाजार के कैशियर मनजीत कुमार अपनी कार से तुलसीपुर आ रहे थे।
जबकि ई रिक्शा चालक संजय कुमार निवासी लालनगर सिपहिया तुलसीपुर से घर जा रहे थे। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सिकटिहवा मोड़ पर दोनों में भिड़ंत हो गयी, जिसमें चालक संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने संजय को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।