{"_id":"5dcae7e58ebc3e5b181618ef","slug":"one-died-in-road-accident-gonda-news-lko4918753130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने एसयूवी के चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवाबगंज से मनकापुर रोड पर सुबह एक बाइक सवार युवक नवाबगंज से मनकापुर की तरफ अपने घर चंदापुर जा रहा था। वह अभी कल्यानपुर गांव के सामने स्थित सिंह ढाबा के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज गति की एसयूवी ने ठोकर मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिर पड़ा, इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक रमेश निषाद पुत्र सुभाष चन्द्र निषाद निवासी चंदापुर थाना वजीरगंज गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गयी। इस घटना में मृतक के पिता सुभाषचंद्र ने थाने में एसयूवी के चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली गाड़ी की खोजबीन की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।