फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   One crore water tank disposable for two years

एक करोड़ से पानी की टँकी बनकर तैयार, दो साल से पानी का इंतजार

Wed, 25 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
One crore water tank disposable for two years
गोंडा में कटरा बाजार के सर्वांगपुर ग्राम पंचायत में बनी पानी की टंकी। - फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड कटरा बाजार के सर्वांगपुर ग्राम पंचायत में शुद्ध पीने के पानी के लिए जल निगम ने निर्मल नीर परियोजना के तहत गांव में करीब दो साल पहले पानी के टंकी का निर्माण कराया था। वर्ष 2018 में टंकी बनकर तैयार हो गयी। गांव के 22 मजरों में सप्लाई के लिए पाइप डालने का काम भी पूरा हो चुका है। लेकिन ठेकेदार ने कमीशनखोरी करके मानक विहीन पाइप डाल दिया। जिसके चलते पानी सप्लाई शुरू होते ही 150 मीटर उत्तर तथा 50 मीटर दक्षिण तक पानी पहुंचते ही पाइप फट जाता है। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से किया है।
विज्ञापन

सर्वांगपुर ग्राम पंचायत के प्रधान माधवी सिंह ने बताया कि गांव में पानी की टंकी बनाने के बाद भी 22 मजरों के लोगों को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पानी सप्लाई के लिए डाली गयी पाइप बहुत खराब किस्म की है। जो सप्लाई शुरू होते ही फट जाती है। जिसके कारण 5 हजार की आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। पानी टंकी बनाने में ठेकेदार व विभाग ने मिली भगत से सरकारी धन का बन्द बांट किया है। विभाग के अधिकारी पानी सप्लाई शुरू करने के लिए तारीख पर तारीख दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन मजरों में होनी है सप्लाई
बालपुर। सर्वागपुर में पानी की सप्लाई शुरू होने से सर्वांगपुर डीहा, सांवक पुरवा, आकलाख पुरवा, लोधियन पुरवा, कलवारन पुरवा, दूबे पुरवा, पूरे पहलवान पुरवा, अहिरन पुरवा, धौकल पुरवा, पाठक पुरवा, जय सिंह पुरवा, गोंडियन पुरवा, पैदामी पुरवा, पासी पुरवा, मिश्र पुरवा, पाठक पश्चिम पुरवा ठाकुराहन पुरवा सहित 22 मजरों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed