{"_id":"641644a8602f6e471e0daede6d04309a","slug":"on-a-purchasing-center-from-november-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से चालू करें क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से चालू करें क्रय केंद्र
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल के सभी धान क्रय केंद्र एक नवंबर से हर हाल में चालू कर दिए जाएं तथा किसानों की उपज खरीदकर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश देवीपाटन मंडल के आयुक्त मुरलीधर दूबे ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में धान खरीद की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद दिए।
आयुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित समितियां व अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।
उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि नई क्रय नीति के तहत क्रय केंद्रों पर धान की छनाई व उतराई का खर्च किसानों से नहीं लिया जाएगा।
यदि कहीं भी किसी किसान से इसके संबंध में अवैध वसूली की शिकायत मिलेगी तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा।
उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 जारी करते हुए कहा कि किसान इस नंबर पर काल करके अपनी समस्याएं व सुझावों से अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर टोल फ्री नंबर डिस्पले किया जाएगा। उन्होंने मंडी परिषद के सचिव को निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों पर समय से इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्रों की व्यवस्था तथा किसानों के लिए क्रय केंद्रों पर दरी, तिरपाल, शामियाना, पीने का पानी, बाल्टी, गिलास आदि की व्यवस्था कराएं। इस मौके पर एडीएम गोंडा त्रिलोकी सिंह, एडीएम श्रावस्ती आरबी सोनकर, एडीएम बलरामपुर आदि मौजूद रहे।