फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   on 53 centers will board up examination

53 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Sun, 29 Nov 2015 11:52 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिले में 53 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में 26 हजार 213 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जनपदीय समिति ने परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर मंडलीय समिति को भेज दी है। मंडलीय समिति परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करेगी।
विज्ञापन


डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने रविवार को बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 के केंद्रों को निर्धारित कर मंडलीय समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

मंडलीय समिति परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का अंतिम फैसला करेगी। उन्होंने बताया कि जनपदीय समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी प्रीति शुक्ला की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा-2016 के केंद्रों को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


गहन पड़ताल के बाद बोर्ड परीक्षा के लिए 53 स्कूलों को केंद्र की सूची में शामिल किया गया है।

 बीते दिनों डीएम ने जनपदीय समिति के सदस्य सदर एसडीएम इंद्र भूषण वर्मा, तुलसीपुर एसडीएम केएन गुप्ता, उतरौला एसडीएम रामहर्ष मौर्य, बीएसए जय सिंह, भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश सिंह, एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला के प्रधानाचार्य अब्दुल हाशिम खां के साथ बैठक करके यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपदीय समिति द्वारा फाइनल की गई इस सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तियों का निस्तारण कराकर मंडलीय समिति के समक्ष परीक्षा केंद्रों की सूची को फाइनल कराने के लिए प्रस्तुत कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद नकलविहीन परीक्षा कराने की कवायद शुरू की जाएगी।

जिले में 26 हजार 213 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। इनमें संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में हाईस्कूल के 15 हजार 536 व इंटरमीडिएट के 10 हजार 677 परीक्षार्थी होंगे।


जिले में हाईस्कूल स्तर के 13 एवं इंटरमीडिएट स्तर के चार राजकीय, 19 वित्तपोषित व 67 वित्तविहीन स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। जनपदीय समिति ने तीन राजकीय, 16 वित्तपोषित व 34 वित्तविहीन स्कूलों को यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया है। इन केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed