{"_id":"65f0a0104591c71a6f08450c","slug":"old-lady-crushed-by-tractor-trolley-dies-gonda-news-c-99-1-slko1019-107721-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने वृद्धा को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने वृद्धा को कुचला, मौत
Wed, 13 Mar 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
महदेइया बाजार(बलरामपुर)। थाना श्रीदत्तगंज के गुमड़ी विशेनपुरवा गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वृद्धा सोमवार को हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजन से मिलकर घर लौट रही थी।
बता दें कि गुमड़ी विशेनपुरवा में 11 मार्च को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार को ग्राम अगया बुजुर्ग गोकुलनगर निवासिनी गेंदा (65) मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने आई थीं। सांत्वना जताने के बाद वह घर जा रही थीं। गुमड़ी विशेनपुरवा के पास गोंडा से उतरौला की तरफ आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने गेंदा को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक अनिल दीक्षित ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम भिजवाया गया है। परिजनों से तहरीर ली जा रही है।