{"_id":"5712716e4f1c1ba9694a6b00","slug":"official-disappeared-from-the-open-meetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठकों से नदारद रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठकों से नदारद रहे अधिकारी
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में सभी की सहमति से चयनित किए गए पात्रों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए, इसके लिए ग्राम पंचायतवार नामित अधिकारियों की मौजूदगी में अलग-अलग तिथियों में खुली बैठक आयोजित की जा रही है, लेकिन इसमें कहीं शासन की मंशानुरूप कार्य हो रहा है तो कहीं अधिकारियों की ही लापरवाही दिख रही है। शनिवार को अधिकतर खुली बैठकों से नामित अधिकारी नदारद रहे।
गोंडा के छपिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरायनपुर में खुली बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अभय श्रीवास्तव ने की। ग्राम पंचायत अधिकारी दिवाकर पाठक ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के राहुल पांडेय सहित अन्य कई बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में ग्राम पंचायत सदस्य अमिता त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, वीरंद्र वर्मा, मो. नईम आदि ने गांव में स्वच्छ पेजयल की किल्लत, गरीबों को आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने तथा सभी मजरों को सड़क से जोड़ने का प्रस्ताव दिया।
इस दौरान ग्रामीणों को कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रधान अभय श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि गांव के विकास का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा कई अन्य गांवों में विकास कार्यों का एजेंडा ग्रामीणों की सहमति से तैयार किया गया।
विज्ञापन
उधर, पंडरीकृपाल ब्लॉक के तारी परसोहिया में खुली बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी राजनाथ शुक्ल, प्रधान शाकरुन, रोजगार सेवक कुलदीप तिवारी ने कागजी कार्यवाही पूरी की। यहां तैनात किए गए नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी आरके पाल, हल्का लेखपाल, स्वास्थ्य कर्मी व कृषि विभाग के कर्मचारी नहीं आए।
वहीं, नरौरा अर्जुन ग्राम पंचायत में पंचायत अधिकारी रामदेव भास्कर, ग्राम प्रधान राकेश ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। यहां नोडल अधिकारी अर्थ संख्या अधिकारी अवधेश अग्रहरी अनुपस्थित रहे।
समग्र गांव मिश्रौलिया कानूनगो में खुली बैठक पर्यवेक्षणीय अधिकारी जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, प्रधान कप्तान व पंचायत सचिव शशिकला दूबे की उपस्थिति में हुई, लेकिन हल्का लेखपाल व स्वास्थ्य अधिकारी नदारद रहे।
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में लापरवाही बरतने व अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की जांच कराकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।