{"_id":"57f540034f1c1b5d4826f832","slug":"officers-will-inspect-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर आज आला लेंगे जिले के हालात का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर आज आला लेंगे जिले के हालात का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव समेत प्रदेश के चुनिंदा विभागों के प्रमुख सचिव गुरुवार को जिले में होंगे। सभी आला अफसर जिले के विकास कार्यों के अलावा मौजूदा समय में दुर्गापूजा, दशहरा व मोहर्रम को शांतिपूर्ण निपटाने को लेकर प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेंगे।
जिला प्रशासन के मुताबिक प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा, डीजीपी जावीद अहमद समेत कई प्रमुख आला अफसर गुरुवार को प्रदेश सरकार के हुक्म पर गोंडा आ रहे हैं।
बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे सभी आला हाकिम हेलीकाप्टर से लखनऊ से गोंडा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। जिला अस्पताल का निरीक्षण, नगर कोतवाली में पुलिस अफसरों के साथ बैठक, सदर तहसील में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक और मुख्य रूप से कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आला अफसर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार चुनावी साल के आखिरी दौर में अपनी छवि सुधारने के लिए सभी विकल्पों पर पहले से ही मजबूत कदम उठा रही है। इसी के मद्देनजर सरकार ने आला हाकिमों को भ्रमण पर उतारा है।
ये सभी आला अफसर शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ये जानने की भी कोशिश करेंगे कि इन योजनाओं का लाभ वास्तव में कितने पात्रों को मिल रहा है।
इसके अलावा अन्य मुद्दों की नब्ज टटोलने के लिए हाकिमों की टीम जनप्रतिनिधियों के अलावा आम पब्लिक से भी मिलेगी। वहीं, इन तमाम तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए बुधवार को विभागों में हलचल दिखी। खासकर जिला स्तरीय अफसरों में विभागीय कार्यों को लेकर बेचैनी दिखी।