फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now the police will record the statement of the district president

Gonda News: अब जिलाध्यक्ष का बयान दर्ज करेगी पुलिस

Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now the police will record the statement of the district president
गोंडा। वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अब भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का बयान दर्ज करेगी। विवेचक को भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज अभी तक नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन

बीते 25 मई को भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज के दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। इसके बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने खुद सामने आकर यह स्वीकार किया कि वीडियो कार्यालय का है। एक महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था, जिसे उन्होंने सहारा दिया था। उस वीडियो को कुछ लोग गलत तरीके से प्रसारित कर रहे हैं। वहीं, महिला ने भी सामने आकर जिलाध्यक्ष की बात का समर्थन किया था।
विज्ञापन

महिला की ओर से छपिया थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। मनकापुर कोतवाली के अपराध निरीक्षक हरिशचंद्र मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वादी मुकदमा का बयान हो चुका है। भाजपा कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक नहीं मिल सके। मामले में जिलाध्यक्ष का बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। इससे काफी हद तक स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं की साधी चुप्पी
वीडियो वायरल होने के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपना स्पष्टीकरण पार्टी नेतृत्व को दे दिया। अब पार्टी का कोई भी नेता कुछ भी कहने से बच रहा है। यहां तक कि जिलाध्यक्ष मंगलवार को किसी का फोन तक नहीं उठा रहे थे। जानकारों की मानें तो जिलाध्यक्ष की चिट्ठी ने पार्टी नेतृत्व को फंसा दिया है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज लीक करने वालों की पहचान करके वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed