फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now, passengers will get rail tickets right in the passenger hall

Gonda News: अब यात्री हाॅल में ही मिलेगा रेल टिकट

Wed, 16 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 16 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now, passengers will get rail tickets right in the passenger hall
गोंडा। यात्रियों को रेल टिकट लेने के लिए अब काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गोंडा स्टेशन पर तीन मोबाइल यूटीएस की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके जरिये रेलकर्मी यात्री हाॅल में ही टिकट उपलब्ध कराएंगे। इससे टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ और इंतजार से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के साथ ही बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और नेपाल से आने वाले यात्रियों के लिए भी गोंडा स्टेशन प्रमुख है। लंबी दूरी की ट्रेनों से सफर करने के लिए बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में स्टेशन पर करीब चार से पांच हजार यात्रियों की आवाजाही रहती है। भीड़ बढ़ने पर टिकट काउंटर पर दबाव बढ़ जाता है। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने मोबाइल यूटीएस की व्यवस्था की है। तीन रेलकर्मी भीड़ के अनुसार मोबाइल यूटीएस के जरिये टिकट जारी करेंगे।
विज्ञापन

मंडल वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गोंडा को तीन मोबाइल यूटीएस मिले हैं। इससे यात्रियों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें ट्रेन पकड़ने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed