फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now explosion in firecracker warehouse, youth dies

Gonda News: अब पटाखों के गोदाम में विस्फोट, युवक की मौत

Sun, 13 Oct 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 13 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now explosion in firecracker warehouse, youth dies
रामजी गुप्ता की फाइल फोटो
गोंडा। इटियाथोक स्थित किराना गोदाम में रखे अवैध पटाखों के जखीरे में शनिवार देर रात विस्फोट से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। मगर लखनऊ पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई। गत सात अक्तूबर को ही बेलसर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक में पटाखे के अवैध कारखाने में भीषण विस्फोट से तीन लोगों की मौत व दो लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर इटियाथोक बाजार के मध्य तेलियानी मोड़ के पास रामजी गुप्ता की किराना दुकान का गोदाम है। यहां दोना-पत्तल व गिलास सहित किराना के सामान का भंडारण किया जाता है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के बाद शनिवार रात लगभग साढ़े 10 बजे रामजी के गोदाम में जोरदार विस्फोट हुआ। इसकी चपेट में आ जाने से रामजी गुप्ता के पुत्र दुर्गेश गुप्ता (28) बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन दुर्गेश को बाहर निकाला। परिजनों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से दुर्गेश को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दुर्गेश ने दम तोड़ दिया। हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



धमाके से पूरा बाजार थर्रा उठा। मौके पर मौजूद चश्मदीद राजकुमार ने बताया कि धमाके से गोदाम के सामने लगा टिनशेड उड़कर हाईवे के दूसरी तरफ जाकर गिर गया। गोदाम के पीछे करीब 400 मीटर दूर खड़ी मन्नू की कार के शीशे चकनाचूर हो गए। कई अन्य गाड़ियों के शीशों में भी दरारें पड़ गईं। दुकान में रखे दोना-पत्तल खाक हो गए। गोदाम में रखा किराना का सामान बिखरकर बाहर तक जा गिरा। जहां धमाका हुआ वहां से महज 200 मीटर की दूरी से कुछ देर पहले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा गुजरी थी। गनीमत रही कि भीड़ छंटने के बाद धमाका हुआ अन्यथा लोग चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पटाखों के जखीरे में विस्फोट को पहले तो पुलिस ने बिजली के मीटर में धमाका बता दिया। पुलिस ने पावर कॉर्पोरेशन को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। जिसके बाद पावर कॉर्पोरेशन ने पुलिस के दावे की हकीकत सामने रखी। पावर कॉर्पोरेशन को बाकायदा प्रेसनोट जारी किया। उपखंड अधिकारी धानेपुर पीयूष कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष को दिए पत्र में कहा कि शनिवार को रामजी गुप्ता के यहां विस्फोट में उनके बेटे दुर्गेश की मौत हो गई थी। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान परिसर में बाहर लगा विद्युत मीटर सही अवस्था में पाया गया। यदि मीटर में किसी प्रकार की खराबी होती तो वह जल जाता लेकिन उसमें किसी प्रकार की खराबी नहीं आई। मीटर दुकान के बाहर लगा है, जबकि घटनास्थल को देखने से ऐसा लगता है कि घटना दुकान के अंदर हुई है। इस प्रकार से मीटर ब्लास्ट की घटना कभी नहीं हुई है।


गत सात अक्तूबर को ही नगर पंचायत क्षेत्र का बेलसर उत्तरी वार्ड भीषण विस्फोट में थर्रा उठा था। बंद मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों के जखीरे में विस्फोट में दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दो अन्य झुलसे युवकों का इलाज अब भी जारी है। ये सभी गनपाउडर से अवैध रूप से पटाखे बना रहे थे। तभी जोरदार विस्फोट हो गया था। तरबगंज पुलिस ने मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में एसपी ने रगड़गंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील तिवारी व दो सिपाहियों को निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed