फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now 120 learning driving licenses will be made daily

अब रोज बनेंगे 120 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Sun, 18 Aug 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now 120 learning driving licenses will be made daily
गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पहले एक दिन में केवल 80 ड्राइविंग लाइसेंस बनते थे। मगर आवेदकों की संख्या बढ़ने से संभागीय परिवहन विभाग ने एक दिन में अब 120 लाइसेंस बनाने का निर्णय लिया है। 40 ड्राइविंग लाइसेंस अधिक बनने से अब लोगों को सहूलियत भी मिलेगी। इसी तरह परमानेंट लाइसेंस भी 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया गया है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग ने दो पहिया वाहनों बिक्री बढ़ने के साथ ही एक दिन में लर्निंग लाइसेंस बनाने का कोटा बढ़ा दिया है। पहले एक दिन में 70 से 80 ऑनलाइन आवेदन हो रहे थे। मगर अब ऑनलाइन आवेदन बढ़ गए हैं। इसकी संख्या 80 से 120 तक पहुंच गई है। इससे आवेदन के बाद आवेदकों को टेस्ट के लिए महकमा जो तिथि निर्धारित करता था। उसके हिसाब से आवेदक संभागीय परिवहन विभाग के चक्कर लगाए करते थे।
विज्ञापन

इसका कारण आवेदकों की कमी भी मानी जाती है। तीन दर्जन से अधिक आवेदक निर्धारित तिथि पर टेस्ट देने नही पहुंचते थे। जिससे नए आवेदकों के साथ ही शेष बचे आवेदक भी यहां टेस्ट देने के लिए आते थे। इससे टेस्ट में आवेदकों की संख्या दो गुनी बढ़ जाती थी। यानि एक दिन में 160 आवेदक टेस्ट के लिए पहुंचते थे। इससे टेस्ट अधिकारी को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती थी। मगर महकमे ने आवेदकों की संख्या को देखते हुए अब एक दिन में 120 लर्निंग लाइसेंस बनाने का निर्णय लिया है। इसी तरह परमानेंट लाइसेंस भी एक दिन में अब 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया गया है। जिससे ड्राइविंग लाइसेंस की चाहत रखने वालों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट के लिए खुलेगा नया काउंटर
संभागीय परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आने वाले आवेदकों के लिए अभी तक दो काउंटर खोले गए थे। मगर ऑनलाइन आवेदन बढ़ने से महकमे ने एक नया टेस्ट काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार से आवेदकों के लिए एक नया काउंटर खोला जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने से सोमवार से ही आवेदकों सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed