{"_id":"680e72d0918856b1570606bb","slug":"notices-issued-to-owners-of-116-school-vehicles-found-unfit-gonda-news-c-100-1-slko1026-136678-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अनफिट मिले 116 स्कूली वाहनों के मालिकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अनफिट मिले 116 स्कूली वाहनों के मालिकों को नोटिस
Sun, 27 Apr 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन पूरी तरह उदासीन नजर आ रहा है। इसके चलते ही चेतावनी के बावजूद 116 अनफिट स्कूली वाहनों से बच्चे ढोए जा रहे हैं। इस मामले में अब एआरटीओ ने जिले के 50 स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर शीघ्र फिटनेस न कराने पर वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में 683 स्कूली वाहन संभागीय परिवहन विभाग में पंजीकृत हैं। अधिकांश वाहनों में तकनीकी खामियां है। ऐसे में इनका संचालन कभी भी बच्चों की जान के लिए खतरा बन सकता है। लगातार चेतावनी के बाद भी स्कूल प्रबंधन स्कूली वाहनों की फिटनेस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में एआरटीओ आरसी भारती ने 116 स्कूली वाहनों के संचालक व प्रबंधकों को नोटिस जारी कर फिटनेस कराने की सख्त चेतावनी दी है। बताया कि फिटनेस न कराने पर पंजीयन निलंबन के साथ जुर्माना लगाने की कार्रवाई तय की जाएगी।